Homeब्रेकिंग न्यूज़Alert...26 जनवरी को आतंकी हमला कर सकते हैं!

Alert…26 जनवरी को आतंकी हमला कर सकते हैं!

delhipolice

26 जनवरी को आतंकी हमला कर सकते हैं, खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी पुलिस और आर्मी की वर्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही बड़े ट्रक बॉर्डर के रास्ते से दिल्ली में घुसकर फ्रांस की तर्ज पर हमला कर सकत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए आउटर दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली और शाहदरा डिस्ट्रिक्ट में जो भी बड़े वाहन यमुना पार कर दिल्ली की ओर आने वाले सभी बड़े वाहनों को सतर्कता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश दिए गए हैं कि मंत्रालयों और सचिवालयों से चोरी हुए वाहनों की पूरी जानकारी भी जवानों को दी जाए। इसके साथ ही 26 जनवरी को ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी पुलिसकर्मियों का वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है।

संदिग्ध लोग किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल न कर सकें इसलिए केमिकल की दुकानों के मालिकों को सतर्क रहने को कहा गया है साथ ही उन्हें कहा गया है कि किसी भी तरह का केमिकल खरीदने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा रखा जाए। इसके साथ ही 9 जनवरी से 8 फरवरी तक नई दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular