Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स ऋषिकेश ने शुरू की ड्रोन द्वारा दवा आपूर्ति सेवा, 10 कैदियों...

एम्स ऋषिकेश ने शुरू की ड्रोन द्वारा दवा आपूर्ति सेवा, 10 कैदियों के लिए भेजी हेपेटाइटिस C की दवाइयां।

हरिद्वार – एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के माध्यम से जिला कारागार रोशनाबाद में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित 10 कैदियों को दवाइयां पहुंचाई गईं। यह दवाइयां एम्स ऋषिकेश द्वारा भेजी गईं और करीब 23 मिनट में ड्रोन ने दवाइयां जेल पहुंचा दीं।

जेल प्रशासन के अनुसार, पिछले महीने कुछ कैदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे, जिसमें 10 कैदियों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एम्स के विशेषज्ञों ने दवाइयां शुरू करने की सलाह दी थी। ये दवाइयां एम्स के द्वारा ही मुहैया कराई जानी थीं, जो दूसरे स्थान से मंगवाकर जेल पहुंचाई गईं।

बुधवार को, ड्रोन ने करीब 11:30 बजे दवाइयों के साथ एम्स ऋषिकेश से अपनी यात्रा शुरू की। एम्स की निदेशक डॉ. मीनू सिंह और डॉक्टर अजीत भदोरिया ने ड्रोन को रवाना किया। 23 मिनट में ड्रोन हरिद्वार जिला कारागार पहुंच गया, जहां वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य और फार्मासिस्ट ने दवाइयां प्राप्त कीं और प्रत्येक कैदी को दवाइयां दी गईं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि प्रत्येक कैदी की दवाइयां करीब 36,000 रुपये की हैं, और कुल 3.60 लाख रुपये की दवाइयां एम्स ऋषिकेश ने दीं। इसके साथ ही, जेल से 10 कैदियों के सैंपल ड्रोन के जरिये एम्स भेजे गए हैं, जिनकी अलग-अलग जांच की जाएगी।

#DroneMedicineDelivery #HepatitisC #AIIMS #Rishikesh #PrisonHealthcare #InnovativeHealthcare #Haridwar #MedicalTechnology #JailHealthcare #HepatitisTreatment

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular