Homeराज्यउत्तराखण्डअपर पुलिस महानिदेशक ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा, मतगणना सकुशल...

अपर पुलिस महानिदेशक ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा, मतगणना सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए निर्देश।

देहरादून – आज अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की समस्त जनपदों में होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों की जनपदवार समीक्षा हेतु परिक्षेत्रीय एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गयी।

विशेष सतर्कता बरतने और मतगणना सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देश
1. मतगणना में नियुक्त पुलिस बल को निष्पक्ष रूप से ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया गया।
2. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मतगणना स्थल पर की जाय।
3. मतगणना स्थल पर प्रवेश व निकास द्वार पर चैकिंग/फ्रिस्किंग अवश्य की जाय, केवल पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाय।
4. सुनियोजित यातायात प्लान तैयार कर इसका प्रचार-प्रसार किया जाय तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाय ।
5. मतगणना समाप्ति के पश्चात् विजय जुलूस का रूट निर्धारित करते हुये उचित पुलिस बल सुरक्षा हेतु नियुक्त किया जाय।
6. विशेष रूप से मतगणना समाप्ति पर पुलिस बल अनुशासित रूप से आवागमन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular