Homeराज्यदिल्लीABVP का विरोध करने पर अब मिल रही हैं रेप की धमकी!

ABVP का विरोध करने पर अब मिल रही हैं रेप की धमकी!

नई दिल्ली: एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के वायरल होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे रेप की धमकी मिली है. करगिल शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने कहा उसके रूख के कारण उसे नफरत भरे संदेश मिले हैं. वह लेडी श्री राम कॉलेज की छात्रा है.

गुरमेहर कौर ने एनडीटीवी से कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर मुझे काफी धमकी मिल रही है. मुझे लगता है कि यह बहुत डरावना है जब लोग आपको हिंसा या रेप की धमकी देते हैं.’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर रेप की धमकी देना सही नहीं है. उनके बयान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित चौतरफा समर्थन मिला है.

गुरमेहर के फेसबुक प्रोफाइल में लगी तस्वीर में लिखा है, ‘’मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती हूं. मैं एबीवीपी से नहीं डरती. मैं अकेली नहीं हूं. भारत का हर छात्र मेरे साथ है.’’ #StudentAgainstABVP दरअसल चार दिन पहले रामजस कॉलेज के बाहर आरएसएस से जुड़े एबीवीपी और वामपंथी संगठनों के छात्र भिड़ गए थे. झड़प इतनी तीखी थी कि कई पुलिसवाले भी खुद को नहीं बचा सके.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular