Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड‎बेरीनाग महाविद्यालय में संगीत तबला बादक ने एक छात्रा के साथ की...

‎बेरीनाग महाविद्यालय में संगीत तबला बादक ने एक छात्रा के साथ की छेड़खानी, मचा बबाल।

‎बेरीनाग महाविद्यालय में संगीत तबला बादक ने एक छात्रा के साथ की छेड़खानी, मचा बबाल।
 

बेरीनाग : बेरीनाग महाविद्यालय में संगीत विभाग में तबला बादक ने एक छात्रा के साथ लाइब्रेरी में छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस संगीत तबला वादक ने इस छात्रा को छेडछाड करने के बाद अश्लील मैसेज किये जिसकी जानकारी छात्रा ने छात्र संघ पदाधिकारियो को दी जिससे कॉलेज में छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया, तथा छात्रो ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया जिसके चलते कालेज मे गहमा गहमी रही। जिसकी जानकारी 112 की टीम को मिली जानकारी मिलते ही टीम मौके पर गई और आरोपी को पड़कर थाने ले गई। जिसके साथ ही छात्र संघ भी थाने पहुच गया।और आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग करने लगा।

इधर कोतवाल नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि इस मामले में लडकी के मां बाप व छात्र संघ के लोग कोतवाली पहुचे थे जिन्होने बताया कि यह तबला वादक ने छात्रा के संघ जो अश्लील हरकत की व आगे इस तरह न करे व इन लोगो को समझा दिया जाय व मामले मे कोई कार्रवाही न करने को कहा जिस कारण मामले मे कोई प्राथमिकी दर्ज नही की गयी ।

कालेज के प्रभारी प्राचार्य पूरन सिह महरा ने बताया कि संगीत के तबला बादक ने किसी छात्रा के साथ छेडखानी की है। महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी थाने को दे दी है और विद्यालय मे महिला उत्पीडन की एक कमेटी बना दी गयी है जिसमे इस कर्मचारी के खिलाफ कार्ररवाही की जायेगी। इस मौके पर छात्र संघ के सभी पदाधिकारी में भी उनका साथ दिया जिसमें अध्यक्ष हिमांशु बौनाल महासचिव जीवन रौतेला विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुहानी बोरा सांस्कृतिक सचिव दीपिका मनराल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मनीष रौतेला निखिल धानिक राहुल पाल भरत महेरा सुमित चन्याल आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular