Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, यू टर्न ले रहे बाइक सवार...

डोईवाला में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, यू टर्न ले रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत।

देहरादून/डोईवाला – बृहस्पतिवार देर रात हरिद्वार स्थित माजरी ग्रांट चौक नेशनल हाईवे पर बाइक सवार यू टर्न ले रहे थे, इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति को 108 द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार- देहरादून हाईवे में यू टर्न पर बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है बाइक सवार दोनों लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक जो जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दोनों व्यक्ति छिटक कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही कार को सीज कर चौकी में खड़ा करा दिया है। ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular