Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में औद्योगिक उपयोग के लिए नई किस्म के भांग की जा...

उत्तराखंड में औद्योगिक उपयोग के लिए नई किस्म के भांग की जा रही तैयार, खाने के साथ कॉस्मेटिक उत्पादों में किया सकेगा इस्तेमाल

देहरादून – उत्तराखंड में प्राकृतिक और घरेलू उपयोग के लिए उगाई जाने वाली भांग के बीज से नई किस्म तैयार की जा रही है। सगंध पौध केंद्र (कैप) सेलाकुई इस पर शोध कर रहा है। प्रदेश भर से भांग के बीज के एक हजार सैंपल एकत्रित किए। जिनमें ट्रेटा हाइड्रो कैनाबिनाॅल (टीएचसी) की मात्रा का पता लगाया गया। जिन बीज में टीएचसी की मात्रा 0.3 से कम है। उन बीज से नई किस्म तैयार की जा रही है। जिसके तने से फाइबर और बीज का इस्तेमाल मसाले, चटनी, बेकरी व अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों में किया सकेगा।

राज्य में कई सालों से स्थानीय लोग भांग के बीज और रेशे का पारंपरिक उपयोग करते हैं। इसकी उपयोगिता को देखते हुए 40 से अधिक देशों में भांग की किस्म औद्योगिक हैंप की व्यावसायिक खेती होती है। त्रिवेंद्र सरकार के समय उत्तराखंड ने भी औद्योगिक हैंप की व्यावसायिक खेती की शुरुआत के लिए कदम बढ़ाए थे।

ट्रायल के तौर पर कई लोगों को औद्योगिक हैंप की खेती के लिए लाइसेंस भी दिए थे। दुरुपयोग रोकने के लिए नियमावली बनाने का काम किया। लेकिन अभी तक राज्य में बड़े स्तर पर औद्योगिक हैंप की खेती शुरू नहीं हो पाई। औद्योगिक हैंप की उपयोगिता और मांग को देखते हुए सगंध पौध केंद्र के सेलाकुई फार्म में नई किस्म तैयार की जा रही है। जिसके बाद नई किस्म में टीएचसी मात्रा की जांच व अन्य मानकों को परखा जाएगा।

40 देशों में भांग की खेती और व्यापार

उत्तराखंड की जलवायु औद्योगिक भांग की खेती के अनुकूल है। लेकिन अभी हैंप को प्रदेश में व्यावसायिक रूप नहीं मिला है। विश्व के 40 देशों में हैंप की खेती और व्यापार किया जा रहा है। इसमें प्रमुख देश अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क, चीन, थाईलैंड, ब्राजील, चीन शामिल हैं।

हैंप के फाइबर का ऑटोमोबाइल व फर्नीचर में होता है इस्तेमाल

औद्योगिक हैंप के तने से फाइबर तैयार किया जाता है। जिसका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, टैक्सटाइल व पेपर बनाने में किय जाता है। इसके अलावा बीज से स्नैक्स फूड, सूप, चटनी, मसाला, बेकरी, पास्ता, चॉकलेट, पेय पदार्थ, एनर्जी ड्रिंक, जूस बनाने में किया जाता है।

प्रदेश में 36 लोगों को खेती के लिए लाइसेंस

प्रदेश में औद्योगिक हैंप की खेती के लिए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा जिले में आबकारी विभाग के माध्यम से 36 को लाइसेंस दिए गए हैं।

सगंध पौध केंद्र सेलाकुई के निदेशक नृपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में औद्योगिक हैंप की नई किस्म तैयार करने पर शोध किया जा रहा है। प्रदेश भर से एकत्रित किए बीज से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें टीएचसी की मात्रा 0.3 से कम होगी। जल्द ही सगंध पौध केंद्र को इसमें कामयाबी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

15 COMMENTS

  1. Изучай английский для детей в YES Center — это весело и эффективно. Игровой формат, опытные педагоги и небольшие группы помогают малышам полюбить язык с первых занятий. Программы подобраны по возрасту, чтобы обучение шло легко и в радость.

  2. Ищешь ключ TF2? tf2 lavka выберите подходящее предложение и оформите покупку за несколько минут. Быстрая доставка, безопасная оплата, удобный интерфейс и актуальная информация о наличии ключей.

  3. Пройдите комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностику в медицинском центре. Полный спектр обследований, консультации профильных специалистов, современные методы лечения, контроль состояния здоровья и индивидуальный подход на всех этапах медицинской помощи.

  4. Оновлення каталогу регулярні, щоразу додається щось під свіжу техніку. Головним для мене лишається походження деталі, бо однакові на вигляд коробки бувають зовсім різної якості. Шолом підбирають за обхватом голови, а не за звичним розміром одягу. Вирішальним для мене став цінник, бо шукав недорогий, але живучий акумулятор. Різницю між моделями захисних курток пояснили детально, ніхто не підганяв із покупкою. Зручно, що статус замовлення видно в особистому кабінеті, а не тільки в листах. Відправку не затягують, а службу доставки обираєш сам. Довіра прийшла після другого замовлення, коли терміни збіглися з обіцяними. Купувати мотозапчастини спокійніше, коли є сайт для мотоциклістів, а не сумнівні оголошення. Допуск мастила важливіший за яскраву етикетку на каністрі.

  5. Шукав рідкісну прокладку карбюратора і несподівано натрапив на неї в каталозі. Виробника уточнюю ще до оплати, щоб не купувати ту саму деталь двічі. Довжина рукава і зріст у мотокуртці важать не менше за заявлений розмір. Дешеві деталі з ринку виходять дорожчими, бо ходять від сили пів року. Підтримка відповідає швидко, навіть на дурнуваті питання новачка. Замовляв уночі після зміни, бо сайт працює цілодобово і ранку чекати не треба. Пересилали мені у невелике містечко, і з отриманням складнощів не було. Коли деталь виявилася не тією, обмін зробили без відмовок і тяганини. Хто в Києві бере мототовари – ось перевірене посилання, збережіть собі. Допуск мастила важливіший за яскраву етикетку на каністрі.

  6. Najprościej mówiąc, gogle wyświetlają osobny obraz dla każdego oka i stąd bierze się głębia. Kontrolery do PS VR2 wreszcie dobrze leżą w dłoni, stare świecące pałki z PS4 poszły do szuflady. Kolega długo wierzył, że Xbox Series obsłuży gogle VR, a w końcu kupił Meta Quest i gra bez konsoli. Tryb VR włącza się zwykle ikoną gogli w aplikacji albo w odtwarzaczu filmów sferycznych. Symulatory lotnicze i wyścigowe to powód, dla którego w ogóle gram w VR na komputerze. Drogi sprzęt nie jest według mnie konieczny, żeby polubić wirtualną rzeczywistość. Osobom z padaczką albo kłopotami z błędnikiem radziłbym zapytać lekarza, a nie polegać na radach z forum. Najważniejszym krokiem okazało się wyznaczenie granic pola gry, inaczej cierpią meble i kolana. Ile kosztują okulary VR w polskich sklepach, sprawdzałem dopiero po tym tekście: https://www.realovirtual.com/noticias/6452/semana-realidad-virtual. Rozsądny wybór leży najczęściej pośrodku, z dala od najtańszego modelu i od sprzętu z funkcjami, których nigdy nie użyjesz.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular