Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ (बेरीनाग) में चलती बाइक में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई...

पिथौरागढ़ (बेरीनाग) में चलती बाइक में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान |

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग कस्बे में एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसा की-स्टेट हल्द्वानी मार्ग पर हुआ, जब एक दंपति बाइक से जा रहा था। बाइक में अचानक आग लगते ही दंपति ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते वे बाइक से उतर गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना है और बाइक को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular