Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार के मोती बाजार में हैंडीक्राफ्ट्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों...

हरिद्वार के मोती बाजार में हैंडीक्राफ्ट्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

हरिद्वार – हरकी पैड़ी के पास स्थित मोती बाजार में शनिवार देर रात एक भीषण आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग का स्रोत हरीश अरोड़ा की हैंडीक्राफ्ट्स एम्पोरियम की दुकान थी, जिसमें क्रॉकरी और खिलौने रखे गए थे। कुछ ही मिनटों में आग विकराल रूप ले ली। दुकान में लगी आग के कारण दुकान के बाहर तक लपटें दिखाई देने लगीं।

दुकान बंद होने के कारण जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने पहले अपनी ओर से प्रयास किए, लेकिन जब स्थिति बेकाबू हो गई, तब मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, लेकिन प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

इस घटना से व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

#HaridwarFire #MotiBazar #FireAccident #ShortCircuit #HandicraftsEmporium #FireBrigade #NoCasualties #HaridwarNews #LocalBusiness #SafetyFirst #FirePrevention #DamageControl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular