Homeराज्यउत्तराखण्डगैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुआ जोरदार विस्फोट, धमाके से दीवार...

गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुआ जोरदार विस्फोट, धमाके से दीवार गिरने से नीचे दबी महिला।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ नगर के कुमौड क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में गैस रिसाव से एक मकान में विस्फोट हो गया। धमाके से दीवार गिरने से बसंती देवी दब गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

बताया गया है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते कमरे में गैस भर गई थी सुबह बसंती देवी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से बसंती देवी करीब 30 प्रतिशत झुलस गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular