Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में हुआ बड़ा हादसा, कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी...

मसूरी में हुआ बड़ा हादसा, कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी, कार सवार की मौत…

मसूरी – पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मसूरी झड़ीपानी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की जान चली गई।

घटना शुक्रवार की दोपहर की है, जब कार झड़ीपानी रोड पर अनियंत्रित हो गई और पेराफिट को तोड़ते हुए नीचे सड़क पर गिर गई। कार के परखच्चे उड़ गए। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर खजान सिंह के अनुसार मृतक की पहचान नीरज सिंह (पुत्र किशोरी लाल पंवार), निवासी थान भवान धनोल्टी, जनपद टिहरी के रूप में की गई है। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिनकी वजह से उनकी मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
मसूरी कोतवाल संतोष सिंह कंवर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना तेज रफ्तार के कारण हुई प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

#MasuriAccident #MasuriRoadCrash #HimalayanTragedy #CarCrash #TrafficAccident #MasuriNews #DeathOnTheRoad #UttrakhandAccident

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular