Homeराज्यउत्तराखण्डराजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में लगी भीषण आग , लाखों का...

राजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में लगी भीषण आग , लाखों का सामान जलकर ख़ाक….

देहरादून: राजपुर रोड पर स्थित एलोरास बेकरी की दोनों दुकानों में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने बेकरी के साथ-साथ आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के बेकरी उत्पाद जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एलोरास बेकरी के प्रबंधक महिपाल ने बताया कि सुबह के वक्त बेकरी में आग लग गई, जिसके कारण वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह से आस-पास की दो दुकानों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रात को एलोरास की शॉप में आग लगी, और बाद में आग तड़के बगल की दुकानों तक पहुंच गई, जिससे दोनों दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत की। महिपाल ने कहा कि फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में हुए नुकसान के कारण बेकरी के मालिक और कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि बेकरी में रखा सारा माल जलकर नष्ट हो गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular