Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त , चालक की...

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त , चालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा…..

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड (केमू) की यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए, लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वीरभट्टी के पास बस सड़क पर ही पलट गई, और गहरी खाई में गिरने से बच गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 30 यात्रियों में से कुछ को मामूली चोटें आईं, जिन्हें बाद में केमू की अन्य बस से हल्द्वानी भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। जैसे ही बस वीरभट्टी पुल से के पास पहुंची, इसके ब्रेक फेल हो गए और बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को किसी प्रकार पोल से टकराने की कोशिश की ताकि बस को रोक सके, लेकिन इस प्रयास में बस सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

अधिकांश यात्री मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलने पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल पर यातायात को सुचारु किया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular