Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में ऑनलाईन देह व्यापार का खुलासा,6 युवतियों समेत 13 लोग गिरफ्तार...

देहरादून में ऑनलाईन देह व्यापार का खुलासा,6 युवतियों समेत 13 लोग गिरफ्तार…

देहरादून-देहरादून में पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास इलाके में चल रहे ऑनलाइन देह व्यापार का खुलासा किया गया। पुलिस ने छह युवतियों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सभी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से बुकिंग करते थे

इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि देवऋषि एनक्लेव से देह व्यापार के व्यापार के चलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने देवऋषि एनक्लेव लेन सात स्थित मकान में छापा मारा। वहां ऑनलाइन कालगर्ल सप्लाई का हेडक्वार्टर बनाकर व्यापार चलाया जा रहा था।

पुलिस ने दबिश देकर छह महिला समेत 13 आरोपी पकड़े हैं। मौके पर भी पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में लोग मिले। पुलिस ने सरगना अजय कुशवाह उर्फ वरुण ठर्फ साहिल को गिरफ्तार किया। वह ऑनलाइन ग्राहक ढूंढता  था।

एस्कार्ट सर्विस के लिए वह ऑन बुकिंग करने के साथ ही व्हाट्एप से बुकिंग लेता था। इसके लिए ऑनलाइन महिलाओं के फोटो भेजे जाते थे। इसके बाद मोटी रकम लेकर बुकिंग होती। कई बार अपार्टमेंट में होती तो कई बार महिलाएं ग्राहकों के साथ भेजी जातीं। मौके से पुलिस ने लैपटॉप और कई मोबाइल कब्जे में लिए।

आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे मामलों में दलालों के हाथों ही सारी बुकिंग का खेल किया जाता है, लेकिन यहां पर युवतियां भी अपने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं। इसके माध्यम से ही एक रात या उससे अधिक समय सीमा की कीमत तय की जाती थी। यही कारण है कि पुलिस ने लड़कियों को आरोपी बनाया है।

अभिषेक कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल पुत्र अनिल कुमार निवासी कृष्णा गली भावपुर सादरा दिल्ली, नौशाद हुसैन पुत्र खालिद हुसैन निवासी मोहल्ला औरंगाबाद, तहसील नजीबाबाद, कीरतपुर जिला बिजनौर, राजवीर गिल पुत्र किलवेन्द्र सिंह गिल निवासी कुकियाली, गुरबाग, चंदेर, पंजाब, रसैल हुसैन पुत्र कारी हुसैन निवासी गोविंदपुरी, कालकाजी, डीडीए फ्लैट दिल्ली, संजीत भारोई पुत्र संतोष भरोई निवासी नगेटिया जिला पीलीभीत, यूपी, सुरेंद्र सिंह पुत्र गोपाल निवासी चंदनी, खटीमा जिला यूएसनगर। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, हरियाणा की रहने वाली हैं

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular