
देहरादून-पिछला पूरा शैक्षणिक सत्र कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया। हालांकि पिछले साल कोरोना की पहली लहर धीमी पड़ने के बाद बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनज़र दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए थे।लेकिन इस बार दूसरी लहर धीमा पड़ने के बाद सरकार ने छठवीं से बाहरवीं कक्षा तक स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। आज मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया।