Homeराज्यउत्तराखण्डऊर्जा निगमों में IAS अफसरों की तैनाती पर हो सकता है बड़ा...

ऊर्जा निगमों में IAS अफसरों की तैनाती पर हो सकता है बड़ा फैसला,पढ़ें पूरी खबर…

देहरादून-ऊर्जा विभाग में आईएएस अधिकारियों के रखे जाने का अब अंदर खाने विरोध भी होने लगा है दरअसल इसके पीछे चहेतों को लाभ पहुंचाना भी बड़ी वजह बताया जा रहा है। यूपीसीएल एमडी के  पद पर  अभी तक दीपक रावत ने ज्वाइन नहीं किया है अब इस पद पर पिटकुल महाप्रबंधक संजय मित्तल को लाने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल में अब प्रबंध निदेशक की कुर्सी पर आईएएस अफसर तैनात नहीं किए जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। दरअसल, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में लंबे समय से आईएएस अधिकारी ही एमडी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में पहली बार ऊर्जा मंत्री बनने के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  उनका कहना है कि एक तो आईएएस अधिकारी बिजली विभाग की बारीकियों को करीब से नहीं समझ सकते।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular