Homeराज्यउत्तराखण्डपेगासस जासूसी मामले में उत्तराखंड कांग्रेस ने किया राजभवन कूच,प्रदेश अध्यक्ष ने...

पेगासस जासूसी मामले में उत्तराखंड कांग्रेस ने किया राजभवन कूच,प्रदेश अध्यक्ष ने की गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग…

देहरादून-उत्तराखंड कॉन्ग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, चुनाव आयुक्त समेत कई व्यक्तियों का जासूसी कराने के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है।

आज गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिलाराम चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया। पुलिस के रोकने के बाद कांग्रेसी हाथीबड़कला में सड़क पर बैठ गए। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न व्यक्तियों, पत्रकारों व मानव अधिकार कार्यकर्त्ताओं की जासूसी कराई जा रही है। यह मामला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेगासस नाम से इजराइली साफ्टवेयर खरीद कर यह असंवैधानिक कृत्य किया। मोदी सरकार की यह हरकत अक्षम्य है। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेसजन सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य का न केवल विरोध कर रहे हैं, बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। इस मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने राजभवन कूच किया। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular