Homeराज्यउत्तराखण्डगृह सहायिकाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा एक्ट,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने...

गृह सहायिकाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा एक्ट,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शुरू की कवायद…

देहरादून-घरों में काम करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार सुरक्षा कवच देने की तैयारी कर रही है। इस सिलसिले में महाराष्ट्र के एक्ट का अध्ययन कराया जा रहा है। फिर इसके आधार पर राज्य की परिस्थितियों के मद्देनज़र रखते हुए यहां भी गृह सहायिका एक्ट बनाया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के अनुसार प्रस्तावित एक्ट में मानदेय, सुरक्षा समेत अन्य सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही गृह सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था कराने पर भी गंभीरता से विचार चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री आर्य ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को महाराष्ट्र के एक्ट का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। फिर जिस भी विभाग के दायरे में गृह सहायिकाएं आएंगी, उसके माध्यम से एक्ट के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। कोशिश ये है कि जल्द से जल्द यह एक्ट अस्तित्व में आ जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक गृह सहायिकाओं की संख्या का आंकड़ा जुटाने की बात है तो यह कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा किसी दूसरी संस्था से भी कराया जा सकता है। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण विभाग यह भी प्रयास कर रहा है कि गृह सहायिकाओं को कुकिंग आदि का प्रशिक्षण भी दिलाया जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular