Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक,बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश...

पौड़ी में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक,बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक…

पौड़ी-उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कौशिक बैठक में कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र देगें।

बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, विधायक ऋतु खंडूड़ी सहित अनेक नेता व पदाधिकारी पहुंचे।

वहीं बैठक शुरू होने से पहले नेताओं के आगमन पर सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से  नहीं ले रही है।

इससे पहले बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल में श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा  मुख्यमंत्री धामी ने अपने 15 दिन के कार्यकाल में ही इतने काम कर दिए कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने जनहित से जुड़े जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, प्रदेश को आने वाले समय में उनका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी। कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। जिस दौर में कोरोना का प्रकोप चरम था, तब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता दुबके हुए थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सेवाभाव से लाखों लोगों की मदद की।

उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न फैसलों और योजनाओं से लोगों को होने वाले फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के चेहरे पर दिख रहे उत्साह से साफ है कि 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से राज्य की सत्ता में आएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments