उत्तराखंड कांग्रेस कल इस मामले को लेकर करेंगी राजभवन कूच….

उत्तराखंड कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, चुनाव आयुक्त समेत कई व्यक्तियों की जासूसी कराने के आरोप केंद्र सरकार पर लगाए हैं। इस मुद्दे पर प्रदेश संगठन ने 22 जुलाई को राजभवन कूच की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न व्यक्तियों, पत्रकारों और मानव अधिकार कार्यकर्त्ताओं की जासूसी कराने का मामला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह मामला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेगासस नाम से इजराइली साफ्टवेयर खरीद कर यह असंवैधानिक कृत्य किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की यह हरकत अक्षम्य है। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में कांग्रेसजन मोदी सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य का न केवल विरोध करेंगे बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेसजन 22 जुलाई को राजभवन कूच करेंगे। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here