
ऊधम सिंह नगर- खटीमा के बंडिया में सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नि गीता पुष्कर सिंह धामी ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज का शुभारंभ किया गया।
बता दें किउत्तराखंड में 188 राजकीय इंटर कॉलेजों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार ने इस योजना के तहत जिलेवार और ब्लॉकवार चिह्नित विद्यालयों को चुना गया है। इन विद्यालयों को शैक्षिक सत्र से इन्हें संचालित किया जाएगा।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना भविष्य में प्रदेश की शिक्षा और शैक्षणिक कार्यों को नए उच्च आयाम प्रदान करेगी।प्रदेश में हर ब्लाक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किये गए है।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित ये विद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ होंगे। ये विद्यालय कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में पलायन रोकने और नए रोजगारों के सृजन में सहायक सिद्ध होंगे।
इस दौरान विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता,मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया और वृक्षारोपण किया गया।



