Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं होगी कांवड यात्रा,22 जुलाई से हरिद्वार बॉर्डर पर तैनात होगा पुलिस...

नहीं होगी कांवड यात्रा,22 जुलाई से हरिद्वार बॉर्डर पर तैनात होगा पुलिस बल…

हरिद्वार- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच उत्तराखंड सरकार ने इस बार कांवड यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। वहीं हरिद्वार जिला और पुलिस प्रशासन भी फैसले को अमल करवाने के मुस्तैद नज़र आ रहा है।

हरिद्वार के  एसएसपी सेंथिल अवूदई ने कहा कि सरकारी फैसला को लागू करवाने के लिए बॉर्डर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसपी क्राइम, एसपी ग्रामीण और एसपी सिटी को निर्देशित किया कि वे समय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से बॉर्डर मीटिंग आयोजित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई के बाद पार्किंग स्थलों का समय से चयन किया जाए।

इसके साथ ही वहां पर भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किए जाएं। उधर, बताया जा रहा है कि 24 जुलाई से कांवड़ यात्रा को लेकर बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। हालांकि एसएसपी का कहना है कि अभी जिलाधिकारी से बॉर्डर सील करने को लेकर वार्ता की जाएगी। जैसे ही जिलाधिकारी बॉर्डर सील करने के आदेश जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित की गई कांवड़ यात्रा में कांविड़यों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले क बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बॉर्डर पर अनुभवी अफसरों की तैनाती की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों, इंस्पेक्टरों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए ये दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि कांविड़यों को हरिद्वार आने से रोका जा सके। इसके लिए बॉर्डर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने एसपी क्राइम, एसपी ग्रामीण और एसपी सिटी को निर्देशित किया कि वे समय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से बॉर्डर मीटिंग आयोजित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई के बाद पार्किंग स्थलों का समय से चयन किया जाए। इसके साथ ही वहां पर भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किया जाए। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा को लेकर बॉर्डर पर पुलिस सख्ती कर देगी। वहीं बॉर्डर पर अनुभवी अफसरों को भी तैनात किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों की बुकिंग न लेने के निर्देश बस आपरेटरों को दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रेनों और रोडवेज बसों से आने वाले कांवड़ियों को रोकने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।

कांवड़ यात्रा के कांवड़िए परिवहन निगम की बसों के साथ ही ट्रेनों व अपने वाहनों से भी पहुंचते हैं। इसके अलावा निजी बसों को भी बुक कर हरिद्वार लाया जाता है। कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद कांवड़िए धर्मनगरी में न आएं, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

वहीं उत्तरी हरिद्वार स्थित यातायात पुलिस लाइन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी यातायात बिजेंद्र डोभाल और यातायात प्रथम विकास पुंडीर ने शहर के 10 बस ऑपरेटरों की बैठक ली।बैठक में सीओ बिजेंद्र डोभाल ने बताया कि बस ऑपरेटरों के पास यदि किसी भी दूसरे प्रदेश के जिलों से बसों की बुकिंग आती है तो बुकिंग न ली जाए। इसके साथ ही बॉर्डर से भी यात्रियों को न लाया जाए। वहीं बसों और ट्रेनों से आने वाले कांवड़ियों को रोकने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular