Homeराज्यउत्तराखण्डआफत की बारिश:-कैम्पटी फॉल में भरा मलबा,पर्यटकों के जाने पर लगी रोक

आफत की बारिश:-कैम्पटी फॉल में भरा मलबा,पर्यटकों के जाने पर लगी रोक

मसूरी:-उत्तराखंड में इन दिनों बादल आफत बनकर बरस रहे हैं,गढ़वाल हो या कुंमाऊँ दोनों जगह के पहाड़ों में बरसता पानी परेशानी का सबब बन रहा है।

ऊधर मसूरी के पास कैंपटी फॉल में भारी बारिश के चलते पानी बढ़ गया। इसके चलते पुलिस ने सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी है। कैंपटी की मुख्य झील पूरी तरह से मलबे से भर गई है। ऐसे में पुलिस ने पर्यटकों को झरने में जाने से रोक दिया है। भारी बारिश से झरने का बहाव भी तेज हो गया है। इससे सुरक्षा की दृष्टि से सैलानियों को नहीं जाने दिया जा रहा है।

कुछ पर्यटक झील और झरने की फोटो लेने के लिए जा रहे हैं। वे दूर से ही फोटो लेकर वापस आ रहे हैं। कैंपटी में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।वहीं सोमवार को गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले 39 सैलानियों का चालान किया गया। इसमें बिना मास्क के 31 और 8 सैलानियों का सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चालान किया गया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular