
देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 3 से 4 दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम धामी पीएम मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है। चुनावी साल को देखते हुए सीएम धामी उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात ला सकते है। बता दें सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरे के दौरान सीएम उत्तराखंड के विकास के लिए कई योजनाएं ला सकते है।