उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी के आसार, 1 जुलाई के बाद बारिश की संभावना….

उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बावजूद पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की जगह जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। वैसे तो आसमान में बादल छाए रहते हैं, लेकिन बादलों के बावजूद गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में जहां पर पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं देहरादून, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना न के बराबर है। देहरादून और आसपास के इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान  24.3 डिग्री होने से लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना पड़ा। वहीं मौसम विभाग से जुड़ी कई वेबसाइटों पर नजर डालें तो अगले चार दिनों तक यानी एक जुलाई तक देहरादून और आसपास के इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ने के पूरे आसार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक जुलाई के बाद ही बारिश की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here