Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री हरक सिंह का कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सत्याल...

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह का कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सत्याल पर पल्टवार, कहा सत्याल बताए क्या वो सीबीआई की जांच पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ कराने की मांग कर रहे है…..

देहरादून- कर्मकार कल्याण बोर्ड में मंत्री और अध्यक्ष के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं लें रहा। जहां अध्यक्ष शमशेर सत्याल कर्मकार बोर्ड में हुए कामों की सीबीआई जांच करा कर मंत्री हरक सिंह रावत पर सवाल खड़े कर रहे हैं वहीं अब मंत्री हरक सिंह रावत ने भी पलटवार करते हुए कहा कहा कि उनके कार्यकाल में कर्मकार बोर्ड में हुए कामों की सीबीआई क्या किसी भी एजेंसी से जांच करा लें और आज नहीं सालों बाद भी करा ले तो उसमें कोई घपला घोटाला नहीं निकलने वाला उनके अनुसार अध्यक्ष को समझना चाहिए कि वह कि पर सवाल खड़े कर रहा है हरक सिंह ने साफ कहा कि इस कर्मकार बोर्ड को मेरे आने से पहले कोई जानता तक नहीं था मैंने ना केवल इसमें अधिकारियों को काम करने के लिए प्रोत्साहित किया वही 15 सालों में जो कुल डेढ़ सौ करोड़ रुपए इस बोर्ड को मिले थे हमने मात्र 3 साल में ही 200 करोड़ रुपए बोर्ड को कमा कर दिए उनके अनुसार जो भी खरीद हुई वह केंद्र सरकार की एजेंसियों क्यों द्वारा खरीदी गई और हमारे समय में जो भी सामान लिया गया वह उच्च कोटि का था वही शमशेर सत्याल पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सत्याल को समझना चाहिए कि वह मुझ पर नहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सवाल खड़े कर रहे हैं क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह रावत भी चाहते थे की कोटद्वार मैं मेडिकल कॉलेज बने और उसके लिए मैंने बकायदा 50 करोड़ का प्रस्ताव एक विधायक के रुप में मुख्यमंत्री को दिया था जिसको उन्होंने मंजूर भी किया था ऐसे में बोर्ड ने जो पैसा जारी किया उसपर सीबीआई से जांच कराएंगे तो क्या वो त्रिवेंद्र सिंह रावत की जांच करना चाहते हैं ।हरक सिंह ने साफ तौर पर कहा हरबंस कपूर के क्षेत्र में सबसे पहला साइकिल वितरण का आयोजन हमने किया था जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि थे ऐसे में हमारे कार्यकाल पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं ऐसे में मुख्यमंत्री को इस तरीके के आरोपों को लगाने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए। उनके अनुसार कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज मैं अपने घर के लिए नही पौड़ी की आम जनता के लिए खोलना चाहता हूँ ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular