
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से प्रदेश में कोविड नियंत्रण में प्रभावी सफलता मिल रही है। कोविड संक्रमण की पॉजिटिविटी दर में कमी तथा रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड वैक्सीनेशन तथा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण कार्य को पूरी तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,165 मामले प्रकाश में आए हैं। इसी अवधि में 2,446 संक्रमित व्यक्तियों का सफल उपचार करके डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 17,928 रह गयी है। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में यह दर बढ़कर 97.7 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में पिछले 24 घण्टों के दौरान 3,09,674 कोविड टेस्ट किये गये हैं। अब तक 05 करोड़ 13 लाख 42 हजार 537 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद वाराणसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर तथा मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है। इसलिए सोमवार 07 जून, 2021 से बरेली व बुलंदशहर सहित इन चारों जनपदों में सप्ताह के 05 दिन सुबह 07 बजे से शाम 07 बजे तक आंशिक कोरोना कफ्र्यू में छूट दी जाए। रात्रिकालीन एवं साप्ताहिक बंदी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जनपदों में प्रभावी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ एवं सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी 600 से अधिक हैं। इन जनपदों के सम्बन्ध में मंगलवार 08 जून, 2021 को विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। संक्रमण के प्रत्येक मामले में कम से कम 12 से 15 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। जनपद कानपुर नगर में कोरोना संक्रमण के 100 से अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरतते हुए कार्यवाही करे।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि निगरानी समितियों द्वारा स्क्रीनिंग के पश्चात लक्षण युक्त तथा संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। निगरानी समितियों के पास पर्याप्त संख्या में मेडिसिन किट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। बच्चों में वायरल बुखार आदि के लिए मेडिसिन किट तैयार की जा रही है। 15 जून, 2021 से निगरानी समितियों के माध्यम से इनका वितरण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक मेडिकल उपकरण क्रियाशील अवस्था में रहने चाहिए। उपकरणों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टॉक रजिस्टर अनिवार्य रूप से होना चाहिए, इनमें सभी उपकरणों की इंट्री भी अवश्य हो। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का समुचित रख-रखाव हो, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनको इस्तेमाल में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉक रजिस्टर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की इंट्री भी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। पूरे प्रदेश को 05 जोन में विभाजित कर स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की निगरानी की जा रही है। जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया गया कि कोविड बेड की संख्या में निरंतर वृद्धि की जा रही है। विगत दिवस विभिन्न मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों में 70 बेड की वृद्धि हुई है। मानव संसाधन में आवश्यकतानुसार बढ़ोत्तरी के लिए भर्ती की कार्यवाही भी संचालित है। पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 (पीकू) तथा नियोनेटल आई0सी0यू0 (नीकू) स्थापना की कार्रवाई भी तेजी से संचालित है। ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए भारत सरकार से प्राप्त दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उपचार से संबंधित वैकल्पिक दवाइयों की व्यवस्था भी की जा रही है।
Hey, explore this [URL=https://hotchip.org.uk/]mother daughter porn[/URL] collection. It presents perfect clips. Experience them free!
ace rockwood gay porn