Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मण्डल के कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण कार्यों...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मण्डल के कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाॅक्टर द्वारा मरीजांे को दी जाने वाली सलाह, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजांे को दवा की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने आॅक्सीजन की उपलब्धता के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से आने वाली काॅल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों के बारे में प्राप्त फीडबैक की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना की जांच पाॅजिटिव आने के तत्काल बाद मरीज को दवा की किट उपलब्ध करा दी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आर0आर0टी0 द्वारा जांच कार्य में तेजी लायी जाए। जिन गांवों से अधिक बीमार व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हो वहां आर0आर0टी0 प्राथमिकता पर भेजी जाय। उन्होंने अधिकारियों को होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से दवा की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करते रहने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 04 लैण्डलाइन टेलीफोन के द्वारा मरीजांे से जानकारी प्राप्त की जाती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से निराकरण कराया जाता है। 24 घण्टे तैनात डाॅक्टर मरीजों को इलाज एवं बचाव संबंधी आवश्यक सुझाव देते हंै। कमाण्ड सेण्टर में टेलीविजन स्क्रीन पर कैली ओपेक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की देख-भाल की माॅनीटरिंग की जाती है।
मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बस्ती मण्डल में कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की, जिसमें जनपद संतकबीरनगर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। सभी जनपदों में 01 जून से 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ स्थापित किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे एक-एक सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 गोद लें तथा उसकी नियमित रूप से विजिट करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण, सैनिटाइजेशन तथा फाॅगिंग की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं ताकि वे इसका सत्यापन कर सकंे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular