Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार : कोविड को लेकर बुलाई गई बैठक से नदारद दिखे कई...

हरिद्वार : कोविड को लेकर बुलाई गई बैठक से नदारद दिखे कई अधिकारी , नाराज मंत्री ने माँगा अधिकारियों से स्पष्टीकरण का जवाब….

हरिद्वार : नए बने राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के आदेशों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और उनकी बैठकों से भी नदारद दिख रहे हैं। आज हरिद्वार में अटल गेस्ट हाउस में गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने जिले में कोविड की स्थिति पर समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारी गैरहाजिर रहे। अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी बैठक से गायब रहने पर राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही ना बरतने की नसीहत दे डाली। स्वामी यतिस्वरानंद ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को 36 घंटों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा कि अधिकारी कोविड महामारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों की यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी की भी लापरवाही की वजह से कोरोना पेशेंट की जान जाती है तो अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2