Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता, कोविड-19 के उपचार के उपायों...

एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता, कोविड-19 के उपचार के उपायों को प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए कोविड-19 के उपचार के उपायों को प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए। सभी कोरोना मरीजों को आॅक्सीजन सहित आवश्यक दवाओं की सुचारु उपलब्धता के साथ-साथ होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संक्रमण से अधिक प्रभावित लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, मेरठ जनपदों सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश की अनेक एम0एस0एम0ई0 इकाइयों सहित बड़ी औद्योगिक इकाइयां अपने उत्पादों के निर्माण के लिए आॅक्सीजन तैयार करती हैं। वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि इन इकाइयों में उत्पादित होने वाली आॅक्सीजन का इस्तेमाल केवल मेडिकल कार्य के लिए हो। उन्होंने एम0एस0एम0ई0 विभाग तथा औद्योगिक विकास विभाग को टीम गठित कर इस कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन इकाइयों के समीप स्थित अस्पतालों को मेडिकल आॅक्सीजन की आपूर्ति की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 100 बेड अथवा उससे अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में स्वयं का आॅक्सीजन प्लाण्ट स्थापित करने की दिशा में कार्यवाही की जाए। यह व्यवस्था लागू हो जाने पर अस्पतालों की लिक्विड आॅक्सीजन पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में स्थापित होने वाले निजी मेडिकल काॅलेज के लिए भी यह व्यवस्था लागू करायी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2