
इन दिनों मायापुरी हरिद्वार कुम्भ के रंग में सराबोर है।आज बैसाखी का शाही स्नान है। सुबह करीब नौ बजे से अखाड़ों का स्नान प्रारम्भ हुआ करीब नौ बजे स्नान की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेहवार कैलाशानन्द गिरी ने बिधि विधान के साथ माँ गंगा की पूजा अर्चना कर स्नान की प्रक्रिया शुरू की निरंजनी अखाड़े के साथ कानंद अखाड़े के संतों ने स्नान किया । जिसके बाद जूना अखाड़े ने स्नान किया जूना अखाड़े के साथ अग्नि,आव्हान और किन्नर अखाड़े स्नान किया जिसके बाद एक के बाद सभी अखाड़ों ने स्नान किया । शाम 5 बजे निर्मल अखाड़े के स्नान के साथ आज के शाही स्नान का समापन होगा । हिमालय की गुफाओं और कन्दराओं और दूर दूर से आये साधु संतों ने माँ गंगा से समाज के क्लेन की दुआ मांगी



