Homeराज्यउत्तराखण्डअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि कोरोना पॉजिटिव.....

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि कोरोना पॉजिटिव…..

उत्तराखंड में कोेरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

वहीं रविवार सुबह महंत नरेंद्र गिरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी अखाड़े में स्वागत कर मुलाकात की थी। इसके बाद शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो संतों, मेला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

महंत नरेंद्र गिरी और उनके संपर्क में आए सभी संत और अधिकारी आइसोलोट हो गए हैं। वहीं, अब संपर्क में आए सभी संतों और अधिकारियों की कोविड जांच की जाएगी। महंत नरेंद्र गिरी का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक न होने की वजह से वे शनिवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन वहां उन्हें ठीक नहीं लग रहा था इसलिए वे अखाड़े में आ गए थे। जिसके बाद रविवार शाम उनकी रिर्पोट कोरोना पाॅजिटिव आयी। इसके बाद वे आइसोलेट हो गए हैं।

बता दें महंत नरेंद्र गिरि को नौ अप्रैल से दस्त, पेट में दर्द और शरीर में कमजोरी की शिकायत हुई थी। शनिवार को महंत नरेंद्र गिरि को जगजीतपुर पुलिस चैकी के पास स्थित आनंदम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत की बीमारी के लक्षण कोविड के दूसरी लहर के स्ट्रेन लक्षणों से मिलते जुलते थे।

इसलिए अस्पताल में उनका एंटीजन टेस्ट कराया था। जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद आरटी-पीसीआर जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए थे। रविवार को महंत नरेंद्र गिरि के आरटी-पीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular