Homeराज्यउत्तराखण्डकुंभ पर्व का पहला शाही स्नान आज, सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं...

कुंभ पर्व का पहला शाही स्नान आज, सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में पावन डुबकी……

कुंभ पर्व का पहला शाही स्नान आज सोमवती अमावस्या पर है। सुबह आठ बजे तक गंगा घाटों पर दस लाख भक्तों ने डुबकी लगाई। कुंभ के पहले शाही स्नान के निरंजनी अखाड़े का काफिला हरकी पैड़ी पहुंच गया है। सबसे पहले यही अखाड़ा शाही स्नान करेगा। हरकी पैड़ी पर ब्रह्म कुंड को अखाड़ों के लिए आरक्षित रखा गया है। इस दौरान आम श्रद्धालु हरकी की पैड़ी पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें अन्य घाटों पर स्नान करना होगा। शाही स्नान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होकर शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। सभी तेरह अखाड़ों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

वहीं शाही स्नान पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एनएसजी और एटीएस से लेकर अर्द्ध सैनिक बलों के जवान मुस्तैद हैं। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की ड्यूटी जारी हो गई है। मेला क्षेत्र में फोर्स ने देर रात से मोर्चा संभाल लिया। आईजी मेला संजय गुंज्याल के मुताबिक शाही स्नान के लिए एसपी 11, एएसपी 01, एडिशनल एसपी 22, एडिशन एसपी संचार 02, डिप्टी एसपी 37, डिप्टी एसपी संचार 03, सीएफओ अग्निशमन 01, जेडओ अभिसूचना 02, डिप्टी एसपी प्रशिक्षु 19 की तैनाती की गई है। नागरिक पुलिस के इंस्पेक्टर 124, उपनिरीक्षक 342, महिला उपनिरीक्षक 76, हेड कांस्टेबल 182, आरक्षी 2463 और महिला आरक्षी 504 की तैनाती की गई है। यातायात पुलिस से एसआई तीन, हेड कांस्टेबल 25 और आरक्षी 124 तैनात किए हैं। अर्धसैनिक बलों में सीपीएमएफ की 30 कंपनी, यूपी पीएसी की 10 कंपनी, उत्तराखंड पीएसी की 15 कंपनी के जवान लगाए गए हैं। संचार में 169, एलआईयू के विशेष शाखा 218 कर्मचारी स्नान की ड्यूटी दे रहे हैं। उत्तराखंड होमगार्ड के 2500, राजस्थान होमगार्ड के 2000, पीआरडी के 1889, घुड़सवार दस्ता नौ टीम, जल पुलिस की सात टीम, आपदा राहत दल 9 टीम, एसडीआरएफ की दो टीम, एनडीआरएफ की दो टीम, एटीएस की दो टीम, एनएसजी की एक टीम, बम निरोधक दस्ता की 12 टीम मय 12 डॉग, अग्निशमन शाखा की 41 टीमें लगाई हैं। स्पोर्ट्स कोटे से भी 94 कर्मचारियों की कुंभ ड्यूटी लगाई गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular