
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज छावनी चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया l पत्रकारों से वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसते हुए उसे पानी का बुलबुला करार दिया। प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना पर सीख देने वाले प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी सभाओं में सभी गाइडलाइंस का मजाक उड़ाते है। वहीं प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रीतम सिंह ने कहा कि खुद उनके केंद्र में मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक कुंभ में घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि वह उत्तराखंड स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए आया हूं। कुंभ की तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार कुंभ की तैयारियों को गंभीरता से नहीं ले रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की गाइड लाइन का हवाला देते हुए इसकी अवधि को कम करने का काम किया है तो वहीं राज्य सरकार ने भी इस पर कैंची चलाते हुए और शॉर्ट कर दिया है। हम कुंभ की अवधि को कोरोना की वजह से कम करने का विरोध करते हैं क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है साथ ही 12 वर्षों के बाद आता है और इसमें संत हिस्सा लेते हैं। उनको लेकर जो विधाना मुक्त हुआ उसमें भी गड़बड़झाला हो गया यह हम नहीं बल्कि केंद्र सरकार के मंत्री ने खुद कहा है। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है वह कभी किसी पार्टी की तरफ देखते हैं तो कभी किसी पार्टी की तरफ देखते हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश में केवल पानी के बुलबुले की तरह है।



