
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बीती रात हरिद्वार की शिवमूर्ति गली में स्थित एक होटल से पांच लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार बताये जा रहे है। गिरफ्तार लोगो मे दो युवतियां भी शामिल है जबकि एक बिजनौर के झालू नगर पंचायत का सभासद बताया जा रहा है। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि होटल का मैनेजर ही सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों की सप्लाई करने का काम करता है। उसके मोबाइल में लड़कियों की फ़ोटो और कई नंबर भी मिले है। इनके पास से 55 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। फिलहाल गिरफ्तार पांचो आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है।



