Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड गुजरात में आम आदमी पार्टी की जीत पर उत्तराखंड में भी खुशी…..

गुजरात में आम आदमी पार्टी की जीत पर उत्तराखंड में भी खुशी…..

देहरादून- आम आदमी पार्टी ने गुजरात में शानदार दस्तक दी है। गुजरात नगर निकाय चुनावों में आप ने जोरदार एंट्री की है। आप पार्टी ने सूरत नगर निगम में 27 सीटों पर विजय हासिल की है, गुजरात में आप की जीत की खुशी उत्तराखंड के कार्यकत्ताओं में भी देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुग्रन ने खुशी जताते हुए कहां की यह आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और बीजेपी और कांग्रेस के लिए यह एक चिंता का सबक है,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2