
मोनिका गोल्ड नामक कम्पनी के नकली पाइप बेचने की सूचना पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस व कम्पनी के अधिकारियों ने रुड़की एक दुकान पर छापेमार कार्यवाही करते हुए कम्पनी के नकली पाइप बरामद किए है। जिन्हे कब्जे में लेकर कोतवाली ले जाया गया। आपको बता दे कि मोनिका गोल्ड कम्पनी के अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इसी नाम से नकली पाइप बनाकर बाजार में बेचे जा रहे है जिसपर कम्पनी के अधिकारियों व रुड़की पुलिस ने छापमार कार्यवाही करते हुए रुड़की स्थित एक दुकान व गोदाम से मोनिका कंपनी के नकली पाइप बरामद किए है कम्पनी के एडवोकेट ने बताया इस तरह से नकली पाइप बनाना व बेचना कॉपीराइट और ट्रेडमार्क एक्ट की धाराओं के अंतर्गत गैर कानूनी है और इस तरह से नकली माल बेचना आम जनता के साथ धोखा भी है जो एक गैर कानूनी अपराध भी माना जाता है उन्होंने बताया इस सम्बंधन मे कंपनी की तरफ से एक शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस तरह नकली पाइप बरामद किए है नकली पाइपों को जब्त करने के साथ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। एडवोकेट संदीप सूद ने बताया के मोनिका गोल्ड कंपनी का ट्रेड मार्क सरकार से स्वीकृत है और ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के अंदर ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड है कोई भी व्यक्ति मोनिका या इससे मिलता-जुलता नाम या ट्रेडमार्क का इस्तेमाल नहीं कर सकता है यह ग़ैरकानूनी है उन्होंने बताया कि इस से पहले भी इसी प्रकार भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया गया था और उक्त कार्यवाही रुड़की की फर्म स्टार ट्रेडिंग कंपनी की दुकान व गोदाम पर की गई वहीं इस पूरे प्रकरण में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह का कहना है कि मोनिका गोल्ड कंपनी के मैनेजर के द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी कंपनी का नकली माल बनाकर बेचा जा रहा है जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को उनके साथ रवाना किया गया था जहां पर सूचना सत्य पाई गई और पुलिस द्वारा 14 बंडल नकली मोनिका गोल पाइप के बरामद किए गए हैं जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के अंतर्गत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है!



