72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया था। भारत को दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने, अनेकता में एकता के भाव को सृर्जित करने में हमारे संविधान की बहुत बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के उन महान स्वतंत्रा सैनानियों को जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना योग्दान दिया था। ऐसे सभी स्वतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कहा भारता का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को एक समान अवसर देने का पक्षधर रहा है। सीएम ने कहा कि हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।