उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। मगर कांग्रेस के अंदर मतभेद अभी से उभरकर सामने आ रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत की अपनी ही पार्टी के साथ युद्ध छिड़ा हुआ है शायद तभी किसानों के प्रति समर्थन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजभवन कूच कार्यक्रम से उन्होंने दूरी बनाई रखी। फिलहाल हरीश रावत राज्य दौरे पर है लेकिन उनकी टिप्पणी है जो राज्य की राजनीति में भूचाल मचाने में हमेशा आगे है।
भौकाल तो तब आया जब कांग्रेस हरीश रावत ने हाईकमान से विधानसभा चुनाव में सीएम पद का चेहरा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर की है। इसके बाद उनके समर्थन और विरोध में कांग्रेस के दो धड़े आमने-सामने खड़े हो गए हैं।

