Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संकिसा, जनपद फर्रुखाबाद में ‘मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संकिसा, जनपद फर्रुखाबाद में ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का उद्घाटन किया….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संकिसा, जनपद फर्रुखाबाद में ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद फर्रुखाबाद की 92 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही, ‘मिशन शक्ति’ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रदेश में 3,400 से अधिक स्थानों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों का शुभारम्भ महात्मा बुद्ध की पावन भूमि पर संकिसा में होने के लिए स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए प्रदेश एवं जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और पिछले 10 माह के दौरान जनता ने जिस अनुशासन का परिचय देकर के कोरोना पर देश की लड़ाई को विजयी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि 16 जनवरी, 2021 से कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को यह वैक्सीन लगेगी, दूसरे चरण में सुरक्षा एवं राजस्व कर्मियों को इसके साथ जोड़ा जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को तथा चैथे चरण में शेष सामान्य लोगों को भी इस वैक्सीन का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध में की गई घोषणा का स्वागत करते हुए, उनका हृदय से अभिनन्दन किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular