Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी : प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का फाइनल ड्राई रन , मुख्यमंत्री...

यूपी : प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का फाइनल ड्राई रन , मुख्यमंत्री योगी ने किया सिविल अस्पताल का दौरा….

यूपी : कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण की तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश में तीसरा व फाइनल ड्राई रन किया जा रहा है। इसमें सभी संसाधनों को वास्तविक टीकाकरण कार्यक्रम की तरह ही लगाया जा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं फाइनल ड्राई रन पर रख रहे नज़र। इसके लिए उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल का दौरा किया।मुख्यमंत्री पांच जिलों सिद्धार्थनगर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर व मेरठ के टीकाकरण केंद्रों की कार्यप्रणाली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानेंगे और वैक्सीनेटर्स, सुपरवाइजर और टीकाकरण में लगे कर्मचारियों से भी बात करेंगे। इन पांच टीकाकरण केंद्रों में से किन्हीं दो के स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 16 जनवरी को बात करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular