
यूपी सरकार के फैसले के बाद IG से ADG बने ‘सुपर कॉप’ नवनीत सिकेरा , नवनीत सिकेरा के प्रमोशन के बाद डीजीपी हितेश अवस्थी ने उन्हें प्रमोशन बैज दिया है। सिकेरा ने बैज मिलने के बाद अपनी मां को इसकी जानकारी देने और उनकी प्रतिक्रिया को लेकर एक पोस्ट लिखी – “पापा को बहुत मिस कर रहा था लेकिन मां की खुशी की फुलझड़ी से मन खुश हो गया। हुआ यूं कि नए बैज लगने के बाद सबसे पहले मैंने मां को वीडियो कॉल किया और उनको बताया कि अब मैं ADG बन गया हूं “। मां ने तुरंत सैल्यूट मारा और बोली जय हिन्द साहब।