देहरादून- उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब माफी मांगी ली है। बंशीधर भगत की ओर से एक कार्यक्रम में इंदिरा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से प्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ है। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में ट्वीट कर इंदिरा हृदयेश से क्षमा मांगी थी। इसके बाद आज दिन में बंशीधर भगत ने ट्वीट कर क्षमा मांगी।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचे सियासी बवाल के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मांगी माफी…..
RELATED ARTICLES