देहरादून- उत्तराखंड में आप पार्टी तेजी से अपने पैर पसारती जा रही है। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सैकडों कांग्रेसियों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने बताया कि, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ आप पार्टी का दामन थामा। उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। इस मौके पर आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आंनद ने बताया कि, आप पार्टी की बढती लोकप्रियता और नीतियों से प्रेरित होकर आज लगातार लोग आप पार्टी पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। दिल्ली माॅडल को देखते हुए, अब उत्तराखंड में भी लोग इस माॅडल को सफल देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, आज प्रदेश विकास की दौड में बहुत पीछे छूट चुका है। प्रदेश सरकार ने 4 सालों में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं किया जिससे लोगों को फायदा पहुंचा हो। अगर विकास किया होता ,तो कल शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक जरुर बहस करने के लिए सामने आते ,लेकिन वो पीठ दिखाकर भाग गए। आज आप पार्टी में लोगों को उम्मीद की नई किरण नजर आ रही है ,और आप पार्टी लोगों की उम्मीदों पर हर हाल में खरा उतरेगी। वहीं इस दौरान कांग्रेस में प्रदेश सचिव रहे विनोद कुमार ने कहा कि, वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत मेहनत की ,लेकिन कांग्रेस पार्टी में आज मेहनत करने वालों की कोई पूछ नहीं है। आज पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी दरकिनार कर रही है ,जिससे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। एक दिन ऐसा आएगा, जब पार्टी में झंडा उठाने वाला भी नजर नहीं आएगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी की तारीफ करते हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने ये साबित कर दिया है कि राजनीति में पारदर्शिता लाई जा सकती है। अगर राजनीति का मकसद साफ हो तो विकास की गंगा बहाई जा सकती है। आज दिल्ली माॅडल की चर्चा पूरी दुनिया में है। वहां के सरकारी स्कूल आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। दिल्ली की स्वास्थय व्यवस्था,मु्फ्त बिजली पानी प्रणाली से दिल्ली की जनता बहुत खुश है। उत्तराखंड में बिजली पानी भी मु्फ्त दिया जा सकता है लेकिन यहां की सरकार की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में जुडकर वो जनता के बीच जाएंगे और आप पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाएंगे। इस दौरान विनोद कुमार के साथ सदस्यता लेने वालों में ,इम्तियाज अहमद ,जिला उपाध्यक्ष ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ,रिजवान खान ,अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रायपुर विधानसभा, देवेंद्र सिंह, जयदीप सिंह, साकिब, सावेज मलिक, सुशांत थापा, दीपक भाटिया, अनूप कुमार ,जगमोहन सिंह अरोड़ा, आर्यन प्रधान ,सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी जॉइन की। इस दौरान आप की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया,नवीन पीरसाली,विपिन खन्ना,जगदीप अरोड़ा,वसीम खान,इम्तियाज़ अहमद,दीपक भाटिया,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।