Homeराज्यउत्तराखण्ड26 जनवरी को राजपथ पर नजर आएगी उत्तराखंड की झांकी, केदारनाथ और...

26 जनवरी को राजपथ पर नजर आएगी उत्तराखंड की झांकी, केदारनाथ और संतों के होंगे दर्शन……

देहरादून- 26 जनवरी पर दिल्ली के राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी नजर आएगी। इस झांकी में चारधामों में से एक केदारनाथ धाम और वहां मौजूद संत नजर आयेगे। झांकी के आगे के हिस्से में राज्य के सौंदर्य और वन्यजीवों को दर्शाया गया है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर निकलने वाली परेड में हर साल अलग-अलग राज्यों की झांकिया प्रतिभाग करती हैं। इसमें उत्तराखंड की झांकी भी नजर आएगी, जिसमें उत्तराखंड की धार्मिक महत्ता को भी दर्शाया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य गठन से लेकर अब तक उत्तराखंड की ओर से वर्ष 2003 में फूलदेई, वर्ष 2005 में नंदा राजजात, वर्ष 2006 में फूलों की घाटी, वर्ष 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, वर्ष 2009 में साहसिक पर्यटन, वर्ष 2010 में कुंभ मेला, वर्ष 2014 में जड़ी-बूटी, वर्ष 2015 में केदारनाथ तथा वर्ष 2016 में रम्माण विषयों की झांकियों का प्रदर्शन राजपथ पर किया जा चुका है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular