Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी सरकार की इन परियोजनाओं से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत....

योगी सरकार की इन परियोजनाओं से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत….

योगी सरकार किसानों की किस्‍मत चमकाने का काम कर रही है। तकनीक के जरिए कृषि को आसान कर उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त जल उपलब्‍ध कराने का काम कर रही है। नए साल पर 15 सिंचाई की परियोजनाएं आने वाले समय में किसानों को बड़ी राहत देंगी। किसानों की कर्ज माफी हो या फिर तकनीक के जरिए किसानों की आय व उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने का काम। प्रदेश की योगी सरकार पिछले साढ़े तीन सालों से लगातार किसानों के हित व विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त पानी उपलब्‍ध कराने के साथ-साथ खेती को तकनीक से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। कृषि विश्‍वविद्यालय के सहयोग से किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए तीन सालों में 20 कृषि विज्ञान केन्‍द्रों को स्‍थापित किया गया है। इनमें से कुछ केन्‍द्रों को सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस बनाया जा रहा है। जहां पर कृषि उत्‍पादन बढ़ाने की तकनीक पर शोध का कार्य होगा। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फसल उगाने की जानकारी किसानों को दी जाएगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ कृषि से जुड़ी जानकारियों में बढ़ोतरी होगी। किसान तकनीकी जानकारी हासिल करके दूसरों के लिए प्ररेणा बन सकेंगे। तकनीक के जरिए किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा।

ये हैं परियोजनाएं

सरयू नहर परियोजना-2, अर्जुन सहायक परियोजना,
मध्‍य गंगा द्वितीय चरण परियोजना,
उमरहट पम्‍प नहर परियोजना द्वितीय चरण,
रतौली वीयर परियोजना, भावनी बांध परियोजना
लखेरी बांध परियोजना, जाखलौन पम्‍प नहर पर 3.42 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्‍लांट की स्‍थापना
बबीना ब्‍लाक के 15 ग्रामों को सिंचाई सुविधा परियोजना
बण्‍डई बांध के अवशेष कार्यों की परियोजना
मसगांव एवं चिल्‍ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना
शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, बडवार झील को गुरूसराय नहर से भरने हेतु फीडर कैनाल निर्माण परियोजना कनहर सिंचाई परियोजना, बंदायू सिंचाई परियोजना,
रामपुर में कोसी नहर प्रणाली का विस्‍तार परियोजना

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular