चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिसंबर और जनवरी 2021 में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगना प्रस्तावित है। इसमें सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है। ऐसे में महानिदेशालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी, संविदा, दैनिक वेतन भोगी मजदूरों के स्वीकृत सभी आकस्मिक व उपार्जित अवकाश निरस्त किए जाते हैं। प्रत्येक कर्मचारी 16 दिसंबर तक अपनी योगदान आख्या पेश करें।



