सीएम योगी का बड़ा आदेश, 15 दिसम्बर से शुरू होगा 15 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण

सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार की मदद से उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों में मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि 15 दिसंबर से पहले सभी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य हर हालत में शुरू हो जाये.  उन्होंने कहा कि इसके लिए समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए और अनियमितता होने की आशंकाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।

 

इन जिलों में बनने हैं मेडिकल कॉलेज

उल्लेखनीय है कि यह मेडिकल काॅलेज जनपद सुलतानपुर, चन्दौली, बुलन्दशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोण्डा, कौशाम्बी, सोनभद्र, ललितपुर व लखीमपुर खीरी में स्वीकृत किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर स्वीकृत मेडिकल काॅलेजों, राज्य आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय गोरखपुर आदि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here