Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए …..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड अस्पतालों में आवश्यक औषधियों तथा मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित हो। चिकित्सकों द्वारा नियमित राउण्ड लिया जाए तथा पैरामेडिक्स द्वारा रोगियों की गहन माॅनिटरिंग की जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।  उन्होंने निर्देश दिए कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए दिल्ली से लगे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा जनपद गाजियाबाद तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगांे को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पूरी सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने सर्विलांस तथा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See good sorts of condoms. Goods give sound fun. Watch [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] now. Find any sort fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular