Homeराज्यउत्तराखण्डसन्निर्माण बोर्ड में भुगतान की पुराने मामलों की पड़ताल तेज़, बढ़ सकती...

सन्निर्माण बोर्ड में भुगतान की पुराने मामलों की पड़ताल तेज़, बढ़ सकती हैं हरक की दिक्कतें

देहरादून। सन्निर्माण एवं भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड में भुगतान संबधी फाइलों की पड़ताल तेज़ हो गयी है। सूत्रों  के अनुसार 15 करोड़ के भुगतान सम्बन्धी मसले में गड़बड़ी का मामला हो सकता है। इसके अलावा भुगतान के पुराने मामले भी निशाने पर हैं। इससे श्रम मंत्री हरक सिंह की दिककतें बढ़ सकती हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने सचिव दीप्ति सिंह से भुगतान संबंधित पुराने मसलों की पत्रावलियां मांगी हैं। पूर्व सचिव दमयंती रावत ने अध्यक्ष को दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाये थे जिसके चलते उनको हटा दिया गया। अब नई सचिव के आने से पुराने मसलों की परतें खुलेंगी। हरक के बोर्ड अध्यक्ष रहते हुए कई मामलों में अनियमितता के आरोप लगते रहे। इसके बाद हरक की जगह सत्याल को अध्यक्ष बना दिया गया। अब सत्याल पहले दिन से पुराने मामलों की जांच करवाने के लिए फाइलें तलब कर रहे हैं। बोर्ड के सदस्यों का भी नया पैनल बन गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular